विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2019

PM मोदी ने 'दिशा दर्शन शिविर' में BJP सांसदों को दिया गुरुमंत्र, बोले- सिर्फ चुनाव ही नहीं पूरे कार्यकाल में कार्यकर्ताओं से रखें संपर्क

पीएम नरेंद्र मोदी ने सांसदों से कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र का खास ध्यान रखें. वहां से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाते रहें और संसदीय प्रक्रिया में अपनी भागीदारी बढ़ाएं.

PM मोदी ने 'दिशा दर्शन शिविर' में BJP सांसदों को दिया गुरुमंत्र, बोले- सिर्फ चुनाव ही नहीं पूरे कार्यकाल में कार्यकर्ताओं से रखें संपर्क
पीएम मोदी ने बीजेपी सांसदों को दिए टिप्स
  • बीजेपी सांसदों के लिए दिशा दर्शन शिविर की शुरुआत
  • पीएम मोदी ने सांसदों को किया संबोधित
  • कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए रखने को कहा
नई दिल्ली:

बीजेपी के सभी सांसदों के लिए दो दिन का दिशा दर्शन शिविर आज से शुरू हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा इस दौरान मौजूद रहे. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी सांसदों को गुरु मंत्र दिया और उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि सभी सांसद कार्यकर्ताओं से अपना संपर्क बनाए रखें, उनसे रिश्ते बनाएं. सिर्फ चुनाव के समय ही नहीं बल्कि पूरे कार्यकाल के दौरान उनकी बात सुनें. 

जम्मू-कश्मीर: विदेशी टूरिस्ट को भी जगह छोड़ने की सलाह, एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, टिकट मिलने में हो रही दिक्कत

पीएम नरेंद्र मोदी ने सांसदों से कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र का खास ध्यान रखें. वहां से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाते रहें और संसदीय प्रक्रिया में अपनी भागीदारी बढ़ाएं. इस दौरान उन्होंने कार्यशाला में अपने भाषण के दौरान नोट्स ले रहे सांसदों को टोका और कहा कि उनकी बातें कागजों में नहीं दिल में उतारें.

आर्मी कैंप पर जासूसी करने के आरोप में 3 संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंट गिरफ्तार, whatsapp से करते थे कॉल


बता दें कि इस पाठशाला में पीएम मोदी रविवार शाम को भी बीजेपी सांसदों का मार्गदर्शन करेंगे. इससे पहले इस शिविर में सभी बीजेपी सांसदों को उपस्थित रहने को कहा गया था. यह कार्यशाला विचारधारा का संदेश और सांसदों से पार्टी की अपेक्षा बताने के लिए आयोजित की गई है. अगले सप्ताह शनिवार-रविवार सांसदों के निजी स्टाफ के लिए भी ऐसी ही कार्यशाला आयोजित की जाएगी. 

VIDEO: BJP सांसदों के लिए शिविर का आयोजन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, BJP Lawmakers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com