विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

PM Narendra Modi Birthday Celebrations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 70 साल के हो गए. सन 1950 में 17 सितंबर को जन्मे पीएम मोदी के जन्मदिन (PM Modi Birthday) पर आज कई आयोजन होंगे. हालांकि पीएम मोदी ने बीजेपी (BJP) और अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों से साफ कहा है कि उनका जन्मदिन सादगी से मनाया जाए. बीजेपी ने उनका जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मना रही है. इसके तहत बीजेपी 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मना रही है. बीजेपी इस मौके पर देश के हर राज्य में एक वर्चुअल रैली (Virtual rally) का आयोजन कर रही है. आज पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह प्रदेश गुजरात में उनके जन्मदिन पर कई योजनाओं का शुभारंभ होगा. इस मौके पर होने वाले समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शिरकत करेंगे. गुजरात सरकार ने घोषणा की है कि पीएम मोदी के 70वें जन्मदिन पर राज्य में कई जन समर्थक योजनाएं और विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी.वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इन योजनाओं और परियोजनाओं की शुरुआत होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Pm Narendra Modi Birthday, Pm Narendra Modi, PM Modi 70th Birthday, Narendra Modi, Narendra Modi Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com