प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह जुलाई को वाराणसी से भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि इस दौरान पूरे देश में हर मतदान केन्द्र पर कम से कम पांच पेड़ लगाए जाने चाहिए. इस दौरान वह वाराणसी में अपनी पार्टी भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के साथ एक जनसभा को संबोधित भी कर सकते हैं. पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि मोदी लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए वृक्षारोपण अभियान की भी शुभारंभ करेंगे. पार्टी पदाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री इस दौरान शहर के रामेश्वरम में एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं, जिसके लिए जिला प्रशासन और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ज़ोर शोर से तैयारियां की जा रही है.
लोक सभा चुनाव के बाद मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का यह दूसरा दौरा होगा। इस से पहले वह 27 मई को शहर के मतदाताओं को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए धन्यवाद देने आए थे.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर
पार्टी सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी के सांसदों से कहा है, उन्होंने पार्टी के सांसदों से कहा है कि अगर कोई भी अपने आचरण से संगठन का नाम खराब करता है तो यह ‘अस्वीकार्य' होगा. मोदी यह टिप्पणी इसलिए बेहद महत्वपूर्ण हो गई है क्योंकि हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के विधायक पुत्र आकाश विजयवर्गीय क्रिकेट बैट से सरकारी अधिकारी की पिटाई को लेकर विवादों में घिर गए थे.
संसदीय मामलों के मंत्री प्रलहाद जोशी ने संवाददाताओं को बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा के संसदीय दल की पहली बैठक में वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने मोदी को सम्मानित किया. इस चुनाव में उनकी अगुवाई में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीती है. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी उन्हें सम्मानित किया.
तैयार हो जाए देश! पीएम मोदी सरकार 34 साल बाद फिर लागू कर सकती है 'इन्हेरिटेंस टैक्स'
जोशी ने कहा कि अपने संबोधन में मोदी ने पार्टी सांसदों से संसद सत्र के दौरान उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा और कहा के उन्हें लोगों की सेवा के लिए खुद को समर्पित करना चाहिए ताकि वे जान सकें कि उन्होंने जनता के लिए जो किया है उसके लिए उन्हें जाना जाता है. भाजपा के विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंति पर छह जुलाई को मोदी सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे. शाह तेलंगाना में और अन्य वरिष्ठ नेता देश के अन्य हिस्सों में इसकी शुरुआत करेंगे.
कैलाश विजयवर्गीय के बेटे के मामले पर नाराज PM मोदी, कहा- यह स्वीकार नहीं
Video: कैलाश विजयवर्गीय के बेटे के मामले में PM मोदी नाराज: सूत्र
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं