विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2020

पीएम मोदी आज वाराणसी में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 614 करोड़ रुपये, इनके लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी आज वाराणसी में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) सोमवार को उत्तर प्रदेश (UP) के वाराणसी (Varanasi) में कृषि, पर्यटन और बुनियादी ढांचे से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक बयान में बताया कि इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 614 करोड़ रुपये है. 

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘वाराणसी की विकास यात्रा में कल एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने वाला है. सुबह 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलांन्यास करूंगा. इनमें कृषि एवं पर्यटन के साथ बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी अन्य परिेयोजनाएं भी शामिल हैं.'' 

पीएमओ ने बयान में बताया कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान इन परियोजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाना है उनमें सारनाथ लाइट एंड साउंड शो, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर का उन्नयन, सीवरेज संबंधित कार्य, बुनियादी सुविधाओं के संरक्षण और गायों के संरक्षण, बहुउद्देशीय बीज भंडार गृह शामिल हैं. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Development Projects, Varanasi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com