प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में कहा कि विकास जरूरी है और विकास के लिए शांति, सद्भाव और एकता जरूरी है. पीएम ने कहा कि हम देश हित में काम कर रहे हैं. देशहित और दल हित में लड़ाई जारी है. पीएम ने ये भी कहा कि विपक्ष दल हित के लिए काम कर रहा है जबकि हमारी पार्टी बीजेपी को देशहित के लिए काम करना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में शांति और एकता बनाए रखना पार्टी नेताओं की जिम्मेदारी है. बता दें, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद पीएम मोदी का यह बयान आया है. इस हिंसा में 46 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से ज्यादा जख्मी हो गए.
पीएम मोदी ने बैठक को करीब 15 मिनट तक संबोधित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में सांसदों की भी क्लास ली. उन्होंने कहा कि आप पर सवा सौ करोड़ लोगों का भार है. आप बहुत व्यस्त रहते हैं. लेकिन फिर भी कुछ समय देश के लिए निकालिए. इसके अलावा जनऔषधी जिसके जरिए सस्ती दवाएं लोगों को मिल रही हैं, उसके फायदे और विस्तार के बारे में पीएम ने सांसदों को बताया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वहीं, वहीं, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को भारत माता की जय बोलने में बू आती है. कुछ लोगों को देश की आज़ादी के समय भी वंदे मातरम बोलने में आती बू आती थी. हम लोग सबका विकास सबका साथ पर चलने वाले हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं