विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2019

सिद्धू ने पीएम मोदी को बताया 'देश विरोधी', कहा - चौकीदार अमीरों के घर के बाहर खड़ा रहा और...

उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले चुनाव के वादों को पूरा करने में विफल साबित हुए प्रधानमंत्री असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे उठा रहे हैं.

Also Read in
सिद्धू ने पीएम मोदी को बताया 'देश विरोधी', कहा - चौकीदार अमीरों के घर के बाहर खड़ा रहा और...
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो)
  • '15 लाख रुपये का आज भी इंतजार है'
  • 'इनकी देशभक्ति का मुखौटा उजड़ गया है’
  • 'इन्होंने लोकतंत्र को गुंडा तंत्र बना दिया'
नई दिल्‍ली:

कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर ‘देश विरोधी' होने का आरोप लगाया और दावा किया कि पांच वर्षों के कार्यकाल में मोदी ने सरकारी कपंनियों के हितों को मारकर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया है. उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले चुनाव के वादों को पूरा करने में विफल साबित हुए प्रधानमंत्री असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे उठा रहे हैं. सिद्धू ने कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछले पांच वर्षों में सरकारी कंपनियां डूबती चली गईं और चंद निजी कंपनियां मुनाफे आ गईं. चौकीदार (Chowkidar) अक्सर अमीरों के घर के बाहर खड़ा और गरीबों के हक को मारता रहा.''

उन्होंने कहा, ‘‘कहा गया था कि ना खाऊंगा, न खाने दूंगा, जबकि यह एक मुखौटा था. प्रधानमंत्री ने 55 देशों के दौरे किए और इन दौरों पर अंबानी और अडानी उनके साथ गए तथा 18 सौदे किए. जबकि समझौते सरकारी कंपनियों के लिए सौदे होने चाहिए.''

नवजोत सिंह सिद्धू बोले, यह चुनाव राम-रावण और गोडसे-गांधी के बीच, गोधरा कांड कराने वाला...

कांग्रेस नेता ने राफेल विमान सौदे, बीएसएनएल (BSNL) की खराब वित्तीय हालत, नोटबंदी तथा कुछ अन्य मुद्दों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि इस सरकार में सरकारी कंपनियों के हित को मारकर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया गया. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘जो व्यक्ति सरकारी कंपनियों के हितों को मारकर निजी कंपनियों में पैसे भर रहा है, जो पेटीएम का विज्ञापन कर रहा है, जो असल मुद्दों से भाग रहा है क्या वह देश विरोधी नहीं है तो फिर क्या है?''

VIDEO: सिद्धू का भी मायावती जैसा बयान, 'मुस्लिम अगर एकजुट होकर वोट डालें तो सुलट जाएगा मोदी'

सिद्धू ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री अपने किसी भी वादे को पूरा करने में सफल नहीं रहे हैं. अब तो लोग पूछ रहे हैं: 15 लाख रुपये का आज भी इंतजार है, मोदी जी आप कैसे चौकीदार हैं?'' उन्होंने कहा, ‘‘अगर इनसे कोई वाजिब सवाल करता है तो उसे देशद्रोही घोषित किया जाता है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. सवाल तो पूछा जाएगा. इनकी देशभक्ति का मुखौटा उजड़ गया है.'' सिद्धू ने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा चुनावों में उठाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘पहले आतंकी हमले होते थे तो इस्तीफे मांगे जाते थे और अब आतंकी हमले होते हैं तो वोट मांगे जाते हैं.''

उन्होंने दावा किया, ‘‘इन्होंने पांच वर्षों की सरकार में लोकतंत्र को गुंडा तंत्र बना दिया, धंधा तंत्र बना दिया, ट्रोल तंत्र बना दिया.'' करतारपुर साहिब कोरिडोर के विषय के बारे में पूछे जाने पर सिद्धू ने कहा, ‘‘करतारपुर साहिब कोरिडोर 70 सालों की प्रार्थना से संभव हो रहा है. यह दोनों सरकारों ने किया है. इस पर राजनीति क्यों होनी चाहिए? बाबा नानक जोड़ने वाले थे. अगर यह बन जाएगा तो 12 करोड़ लोगों की दुआएं मिलेगी.''

VIDEO: लोकतंत्र बन गया अब डंडातंत्र - सिद्धू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navjot Singh Sidhu, Prime Minister Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com