- सेना के सूत्रों को मिली सूचना
- मुहर्रम पर बड़ी हिंसा अंजाम देने की जानकारी
- कश्मीर में आतंकवादियों और उनके पनाहगारों की बड़ी हिंसा फैलाने की योजना
कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा मुहर्रम पर बड़ी हिंसा अंजाम देने की जानकारी सेना के सूत्रों को मिली है. सेना के गोपनीय सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक 10 सितंबर को मुहर्रम के अवसर पर कश्मीर में आतंकवादियों और उनके पनाहगारों की बड़ी हिंसा फैलाने की योजना है. इसके अलावा कश्मीर में मस्जिदों और जियारत पर हमला या आग लगाने की कोशिश के जरिये हिंसा फैलाने और माहौल खराब करने की योजना है. इतना ही नहीं, शिया और सुन्नी के बीच आपसी झड़प और हिंसा भड़काने की भी सूचना मिली है.
बॉलीवुड डायरेक्टर ने कश्मीर में कर्फ्यू पर किया ट्वीट, लिखा- 23 दिन हो गए, सन्नाटा...
-
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब
यह भी बताया गया है कि श्रीनगर के सौरा में हिंसा फैलाने की योजना तैयार करने के लिए गुप्त बैठक भी की गई. यहां हिंसा फैलाने के रूप रेखा तैयार की गई. फिलहाल सुरक्षा बल हालात से निपटने के लिए नए सिरे से तैयारी की है. बता दें कि जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं, क्योंकि सीमा पार से आतंकवाद का खतरा अब भी बना हुआ है. जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने शनिवार को बताया, ‘‘सीमा पार से होने वाले आतंकवाद का खतरा अब भी बना हुआ है. सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं.''
कश्मीर के हालात पर सरकारी सूत्रों का बड़ा खुलासा- हिरासत में 40 नेता और 1000 से ज्यादा पत्थरबाज
रोहित कंसल राज्य सरकार के प्रवक्ता भी हैं. वह राज्य के हालात के बारे में मीडिया को जानकारी दे रहे थे. कंसल ने कहा, ‘‘घाटी के 69 थाना क्षेत्रों में पाबंदियों को दिन के समय पूरी तरह से हटा दिया गया है जबकि जम्मू क्षेत्र के 81 थाना क्षेत्रों में दिन के समय में कोई प्रतिबंध नहीं लगा रखा है.'' इससे पहले 73वें स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सुरक्षा बलों को अतिरिक्त चौकन्ना रहने के लिए कहा गया था. एक अधिकारी ने खुलासा करते हुए कहा था कि हम लगातार उन संदेशों को इंटरसेप्ट कर रहे हैं जहां पाकिस्तान अपने अधिकारियों को हमले के निर्देश दे रहा है.
Video: जम्मू कश्मीर को लेकर बीजेपी का बड़ा फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं