विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2011

मिस्र से भारतीयों को लाने के लिए विशेष विमान

300 यात्रियों की क्षमता वाले एक विमान को काहिरा भेजा जा रहा है, ताकि मिस्र में निवास कर रहे या वहां घूमने गए भारतीय नागरिक स्वदेश लौट सकें।
New Delhi: केंद्र सरकार ने उन भारतीयों को मिस्र से लाने के लिए एक विशेष विमान भेजने की व्यवस्था की है, जो वहां की अशांति से मुक्ति पाने के लिए स्वदेश लौटना चाहते हैं। सरकारी सूत्रों ने कहा कि 300 यात्रियों की क्षमता वाले एयर इंडिया के एक विमान को काहिरा भेजा जा रहा है, ताकि मिस्र में निवास कर रहे या वहां घूमने गए भारतीय नागरिक अपनी इच्छानुसार स्वदेश लौट सकें। सूत्रों ने कहा कि मिस्र में निवास कर रहे करीब 3,600 भारतीयों ने स्वदेश लौटने की इच्छा जताई है और इस उड़ान की व्यवस्था उनके आग्रह पर ही की गई है। गौरतलब है कि मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों के कारण मिस्र से और मिस्र के लिए जाने वाली उड़ानें कई दिनों से अस्तव्यस्त हो गई हैं। सूत्रों ने कहा कि उड़ानों में व्यवधान के कारण सरकार ने भारत आने की इच्छा रखने वाले भारतीय नागरिकों के लिए काहिरा के लिए एक व्यावसायिक विमान भेजने का निर्णय लिया है। मिस्र में निवास कर रहे 3,600 भारतीयों में से 2,200 अकेले काहिरा में रहते हैं। यह चार्टर्ड उड़ान रविवार को काहिरा के लिए प्रस्थान करेगी और देर रात 300 यात्रियों को लेकर वापस लौट आएगी। इन यात्रियों में कुछ पर्यटक, व्यापारी और भारतीय दूतावास के कर्मचारी शामिल होंगे।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मिस्र, काहिरा, भारतीय, विमान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com