विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2019

मुंबई में 80 रुपये लीटर हुआ पेट्रोल, लगातार दूसरे दिन बढ़े तेल के दाम

पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को फिर लगातार दूसरे दिन वृद्धि जारी रही. नई वृद्धि के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 80 रुपये लीटर हो गया है, जबकि डीजल 70.55 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

मुंबई में 80 रुपये लीटर हुआ पेट्रोल, लगातार दूसरे दिन बढ़े तेल के दाम
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को फिर लगातार दूसरे दिन वृद्धि जारी रही. नई वृद्धि के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 80 रुपये लीटर हो गया है, जबकि डीजल 70.55 रुपये प्रति लीटर हो गया है. महाराष्ट्र के ही परभणी में पेट्रोल 81.93 रुपये लीटर बिकने लगा है, जबकि डीजल 71.31 रुपये प्रति लीटर हो गया है. दिल्ली, कोलकाता, और मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल 15 पैसे जबकि चेन्नई में 16 पैसे लीटर महंगा हो गया और डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 10 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई.

Petrol और Diesel की महंगाई से राहत नहीं, फिर बढ़े दाम

शहरपेट्रोल (रुपये प्रति लीटर)डीज़ल (रुपये प्रति लीटर)
27 सितंबर26 सितंबर27 सितंबर26 सितंबर
दिल्ली74.3474.1967.2467.14
कोलकाता77.0376.8869.6669.56
मुंबई8079.8570.5570.44
चेन्नई77.2877.1271.0970.98
स्रोत : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन)

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 74.34 रुपये, 77.03 रुपये, 80.00 रुपये और 77.28 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 67.24 रुपये, 69.66 रुपये, 70.55 रुपये और 71.09 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. लगातार दो दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 21 पैसे जबकि डीजल 17 पैसे लीटर महंगा हो गया है.

Video: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े लेकिन शेयर बाजार में तेजी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Price, Petrol, Diesel, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com