विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2021

Petrol-Diesel Prices Today : तीन दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, चेक करें अपने शहर का रेट

पिछले तीन दिनों से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि, दिल्ली में पेट्रोल अपने ऑल-टाइम हाई पर चल रहा है. जानिए फिलहाल पेट्रोल-पंपों पर किस रेट पर बिक रहा है फ्यूल.

Petrol-Diesel Prices Today : तीन दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, चेक करें अपने शहर का रेट
Petrol-Diesel Price : शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल 30-30 पैसे महंगे हुए थे. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • तीन दिनों से तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं
  • शुक्रवार को 30-30 पैसे महंगा हुआ था पेट्रोल-डीजल
  • दिल्ली में ऑल-टाइम हाई पर बिक रहा पेट्रोल
नई दिल्ली:

Petrol-Diesel Rates : सोमवार यानी 8 फरवरी, 2021 को देश में ईंधन तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके पहले शुक्रवार को पेट्रोल-़डीजल के दामों में 30-30 पैसों की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद पेट्रोल दिल्ली में अपने ऑल-टाइम हाई पर बिक रहा था. वहीं मुंबई में डीजल के दाम भी रिकॉर्ड स्तर पर चल रहे हैं. हालांकि, तीन दिनों से तेल के दामों में कोई बदलाव न आने से वही दाम आज भी लागू हैं.

शुक्रवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 30-30 पैसे बढ़ाए थे. जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 86.95 रुपए प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है. दिल्ली में डीजल के दाम 30 पैसे बढ़कर 77.13 रुपए प्रति लीटर हो गया है. मुंबई में पेट्रोल 93.49 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 83.99 रुपए प्रति लीटर है.

चेन्नई में पेट्रोल 89.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.33 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. हैदराबाद में पेट्रोल 90.42 रुपए प्रति लीटर और डीजल 84.14 रुपए प्रति लीटर तक बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल 88.30 रुपए और डीजल 80.71 रुपए प्रति लीटर है.

पता करें अपने शहर का दाम

देश में हर रोज सुबह तेल के दामों को रिवाइज़ किया जाता है क्योंकि क्रूड ऑयल की कीमतोंऔर विदेशी मुद्रा की दरों के हिसाब से देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं. ऐसे में हर रोज फ्यूल की कीमतें पता करना जरूरी हो जाता है.

आप एक SMS के जरिए भी हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर  SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol-diesel Price In India, Petrol And Diesel On All Time High, Petrol-diesel Prices Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com