विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2017

पार्टी मां की तरह है, हमें उसे कभी नहीं भूलना चाहिए : वेंकैया नायडू

वेंकैया नायडू ने ट्विटर पर लिखा, 'भाजपा में बिताए दिनों को मधुरता से याद कर रहा हूं. पार्टी मां की तरह होती है और हमें अपनी मां को कभी नहीं भूलना चाहिए.'

Also Read in
पार्टी मां की तरह है, हमें उसे कभी नहीं भूलना चाहिए : वेंकैया नायडू
भाजपा केंद्रीय कार्यालय के कर्मचारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वेंकैया नायडू
नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार वेंकैया नायडू ने मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए एक संदेश में कहा कि पार्टी 'मां' की तरह होती है और उन्हें उसे कभी नहीं भूलना चाहिए.

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'भाजपा में बिताए दिनों को मधुरता से याद कर रहा हूं. पार्टी मां की तरह होती है और हमें अपनी मां को कभी नहीं भूलना चाहिए.'
यह भी पढ़ें
वेंकैया नायडू की सांसदों को सलाह- लोग देख रहे हैं, अपनी छवि को लेकर सजग रहिए

नायडू अपने घर पर भाजपा केंद्रीय कार्यालय के करीब 40 कर्मचारियों से मिलें, जिनमें वाहन चालक, सफाई कर्मचारी तथा टेलीफोन ऑपरेटर शामिल थे. उन्होंने ट्विटर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों के साथ की अपनी एक तस्वीर भी डाली.

नायडू ने एक दूसरे ट्वीट में कहा, 'भाजपा केंद्रीय कार्यालय के सभी कर्मचारियों से विदा लेते समय की अपने कुछ खुशनुमा पलों को साझा कर रहा हूं. इन लोगों में सहायक, चालकों से लेकर कार्यकर्ता एवं दूसरे पदाधिकारी सभी शामिल थे.'

  उन्होंने लिखा, 'मेरे लिए भाजपा महासचिव, राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा एक मंत्री के तौर पर उनके साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा है.'

VIDEO : वेंकैया ने पाकिस्तान को दी नसीहत
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों नायडू ने सांसदों को भी सलाह दी थी कि वे सार्वजनिक जीवन में अपनी छवि के साथ-साथ संसद की छवि को लेकर भी सजग रहें. उन्होंने युवा सांसदों से बीआर अंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महान सांसदों के योगदान से ‘प्रेरणा लेने’ का आह्वान किया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Venkaiah Naidu, BJP, Vice Presidential Poll 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com