विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2013

पाक नेशनल एसेंबली के प्रस्ताव को भारतीय संसद ने किया खारिज

पाक नेशनल एसेंबली के प्रस्ताव को भारतीय संसद ने किया खारिज
(चित्र परिचय : शहीद भारतीय जवानों का राजकीय सम्मान)
प्रस्ताव में कहा गया, पाकिस्तान या पाकिस्तान की जनता के लिए भारत खतरा नहीं है। वे आतंकी समूह क्षेत्र की शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए हैं, जिन्हें भारत को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान पाल पोस रहा है।
नई दिल्ली: संसद ने पाकिस्तानी नेशनल एसेंबली के उस प्रस्ताव को आज सर्वसम्मति से खारिज कर दिया, जिसमें भारतीय सेना और जनता के खिलाफ पूरी तरह से बेबुनियाद आरोप लगाये गए हैं।

लोकसभा में अध्यक्ष मीरा कुमार और राज्यसभा में सभापति हामिद अंसारी ने पाकिस्तानी नेशनल एसेंबली के प्रस्ताव के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया, जिसे दोनों ही सदनों में ध्वनिमत से मंजूर किया गया।

प्रस्ताव में कहा गया, पाकिस्तान या पाकिस्तान की जनता के लिए भारत खतरा नहीं है। वे आतंकी समूह क्षेत्र की शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए हैं, जिन्हें भारत को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान पाल पोस रहा है। इसमें कहा गया कि सदन पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई की कड़ी निन्दा करता है और इस बात को फिर से दोहराता है कि पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई भूमि सहित पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा।

लोकसभा में जिस समय यह प्रस्ताव पारित हो रहा था, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राजग के कार्यकारी अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी सहित सभी दलों के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, पाकिस्तान के खिलाफ प्रस्ताव, संसद, पाकिस्तान असेंबली, India, LoC, Pakistan, Pakistan Assembly, Parliament
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com