Parliament Session Update: बजट सत्र के दूसरे चरण का दूसरा हफ्ता सोमवार से शुरू हो गया. मंगलवार को सदन की शुरुआत में ही बैंकों की दो दिनों की हड़ताल का मुद्दा उठा. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मलिकार्जुन खड़गे ने बैंकों में 2 दिन के हड़ताल के मुद्दे को सदन में उठाते हुए कहा कि 9 बैंकों से जुड़े कर्मचारी 2 दिनों से हड़ताल पर हैं. बैंकों में काम ठप हो गया है. आम जनता परेशान हो रही है 17 मार्च को जनरल इंश्योरेंस कंपनियां हड़ताल पर जा रही हैं जबकि 18 मार्च को एलआईसी के कर्मचारियों का विरोध होगा . देश में 12 राष्ट्रीय-कृत बैंकों के मैं करीब 13 लाख कर्मचारी काम करते हैं. उन्होंने कहा कि इन बैंकों के निजीकरण के फैसले से इन कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ी है. सरकार की गलत नीतियों की वजह से कर्मचारी तनाव में है और नाराज हैं. आज 13 लाख बैंक कर्मचारी सरकार की नीतियों की वजह से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं अपने भविष्य को लेकर. इससे पहले सोमवार को राज्यसभा में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई जिसमें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में नस्लवादी टिप्पणी प्रमुख रही.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Parliament Session Live Update, Parliament Live Update, Budget Session, Duarte Pacheco