विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2018

सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने पर सेना मनाएगी पराक्रम पर्व

28 से 30 सितंबर तक देश के 51 शहरों में 53 जगहों पर सेना के साहस, शौर्य और बलिदान के बारे में बताया जाएगा

सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने पर सेना मनाएगी पराक्रम पर्व
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल होने पर 28 से 30 सितंबर तक सेना पराक्रम पर्व मनाएगी. मुख्य समारोह दिल्ली के इंडिया गेट लॉन में होगा जिसका उद्घाटन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी.

इस पर्व के तहत देश के 51 शहरों के 53 जगहों पर सेना के साहस, शौर्य और बलिदान के बारे में बताया जाएगा. दर्शकों को जम्मू-कश्मीर के आतंकियों से बरामद हथियार और सेना के आर्टिलरी गन और छोटे हथियार भी दिखाए जाएंगे.

दो साल पहले 28 सितम्बर को ही सेना ने LOC पार आतंकियों के कैम्प और लॉन्चिंग पैड को तबाह किया था. इस कार्रवाई में सैकड़ों आतंकी मारे गए थे. सेना ने ये कार्रवाई तब की जब सीमा पार से आये आतंकियों ने 18 सितम्बर को सेना के कैम्प पर हमला किया था जिसमें सेना के 19 जवान शहीद हो गए थे. हालांकि सेना ने हमले में शामिल चारों आतंकियों को मार गिराया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parakram Parva
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com