विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2014

पाकिस्तान ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर दो बार किया संघर्षविराम उल्लंघन

पाकिस्तान ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर दो बार किया संघर्षविराम उल्लंघन
नियंत्रण रेखा के पास मुस्तैद भारतीय जवान (फाइल चित्र)
जम्मू:

पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के करीब भारतीय चौकियों पर छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी कर दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, शुक्रवार सुबह नौ बजकर करीब 55 मिनट पर पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के हमीरपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब भारतीय चौकियों पर छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की। सीमा की पहरेदारी कर रहे सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार रात भी नौ बजे से 10 बजकर 45 मिनट तक पुंछ के हमीरपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब अग्रिम इलाकों को निशाना बनाया। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में सैनिकों के पक्ष में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

संघर्षविराम उल्लंघन की इन दोनों घटनाओं से पहले, पाकिस्तान ने 15 अक्टूबर को नियंत्रण रेखा के करीब पुंछ के सौजियां-किरनी-शाहपुर पट्टी में गोलीबारी की और मोर्टार दागे थे।

पाकिस्तानी सैनिकों ने 1 अक्टूबर के बाद से जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे। इन घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई और 13 सुरक्षाकर्मियों सहित 95 से अधिक लोग घायल हो गए। सीमा के आसपास स्थित 113 बस्तियों के करीब 30,000 लोगों को सीमा पार से होने वाली गोलीबारी के कारण अपना घर-बार छोड़ना पड़ा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव : कांग्रेस की तीसरी सूची में 16 नाम, अब तक कुल 87 उम्‍मीदवार घोषित
पाकिस्तान ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर दो बार किया संघर्षविराम उल्लंघन
कांग्रेस, उद्धव, शरद vs बीजेपी, शिंदे, अजितः सीटों का फॉर्म्युला हो गया फाइनल? जानें कितने पर लड़ सकता है कौन
Next Article
कांग्रेस, उद्धव, शरद vs बीजेपी, शिंदे, अजितः सीटों का फॉर्म्युला हो गया फाइनल? जानें कितने पर लड़ सकता है कौन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com