विज्ञापन

CBSE री-इवैल्यूएशन में भी नहीं हुए पास? सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के लिए सप्लीमेंट्री एग्‍जाम का रजिस्‍ट्रेशन शुरू कर दिया है. इसके माध्‍यम से वे छात्र जिनके 12वीं परीक्षा में कम नंबर आए या वे किसी विषय में फेल हो गए हैं, उनके लिए फिर से एग्‍जाम देकर साल बचाने का मौका है.

CBSE री-इवैल्यूएशन में भी नहीं हुए पास? सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के लिए सप्लीमेंट्री एग्‍जाम का रजिस्‍ट्रेशन शुरू कर दिया है. इसके माध्‍यम से वे छात्र जिनके 12वीं परीक्षा में कम नंबर आए या वे किसी विषय में फेल हो गए हैं, उनके लिए फिर से एग्‍जाम देकर साल बचाने का मौका है. CBSE ने सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए List of Candidates (LOC) जमा करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है. स्कूल परीक्षा संगम (Pariksha Sangam) पोर्टल के माध्यम से छात्रों का LOC ऑनलाइन जमा कर सकेंगे. 

क्या होता है LOC

LOC यानी List of Candidates वह आधिकारिक सूची है, जिसमें सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का विवरण दर्ज किया जाता है. जिन छात्रों का नाम इस सूची में शामिल होगा, वही सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे. LOC जमा करने की जिम्मेदारी संबंधित स्कूलों की होती है. 

किन छात्रों को मिलेगा आवेदन का मौका

CBSE के अनुसार, निम्नलिखित श्रेणियों के छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए पात्र हैं- 

2026 की बोर्ड परीक्षा में Compartment घोषित किए गए छात्र. 
मुख्य परीक्षा 2026 पास करने के बाद एक विषय में अंक सुधार (Improvement) करना चाहने वाले छात्र. 
बोर्ड की निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले अन्य योग्य अभ्यर्थी. 

छात्रों को क्या करना होगा

जो छात्र 12वीं परीक्षा में शामिल हुए और उन्हें कंपार्टमेंट मिला है, उन्हें अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी. उन्हें अपने स्कूल से संपर्क करना होगा. स्कूल ही परीक्षा संगम पोर्टल पर उनका LOC जमा करेगा. CBSE ने स्कूलों से ऐसे छात्रों को समय पर सूचना देने और आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने को भी कहा है. 

स्कूलों के लिए अंतिम तिथि

CBSE ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे 8 जुलाई 2026 तक पात्र छात्रों का LOC ऑनलाइन जमा कर दें. निर्धारित समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए छात्रों को समय रहते अपने स्कूल से संपर्क करना होगा.

परीक्षा कब होगी

CBSE की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. 

परीक्षा संगम पोर्टल क्या है

परीक्षा संगम (Pariksha Sangam) CBSE का आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल है, जहां परीक्षा से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाएं जैसे LOC, एडमिट कार्ड, परीक्षा गतिविधियां और अन्य सेवाएं संचालित की जाती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026, CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026 Dates, CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026 Loc, CBSE Class 12 Supplementary Exam Date, CBSE Class 12 Supplementary Exam Rules
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com