विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2018

पाकिस्तान के 2 सैनिकों की मौत के बाद नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी

घटना जम्मू एवं कश्मीर के भीमबेर गली इलाके की है. 

पाकिस्तान के 2 सैनिकों की मौत के बाद नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी
प्रतीकात्मक फोटो
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर (एलओसी) भारतीय पक्ष की ओर से रातभर की गई जवाबी गोलीबारी में दो पाकिस्तानी सैनिकों की मौत के बाद गुरुवार को भारी गोलीबारी शुरू हो गई. घटना जम्मू एवं कश्मीर के भीमबेर गली इलाके की है. 

रक्षा सूत्रों ने कहा कि राजौरी में एलओसी के बालकोट और मंजकोट इलाके में भारी गोलीबारी हो रही है. 

सूत्रों ने कहा, "मंजकोट और बालकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा अनुत्तेजित गोलीबारी शुरू करने के बाद हमारी चौकियों ने भी प्रभावी तरीके से उसका जवाब दिया."
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com