विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2018

आरएस पुरा सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन, पाक की फायरिंग से 2 लोगों की मौत, 3 घायल

इसमें एक महिला भी शामिल है. बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में तीन आम नागरिक घायल भी हुए हैं. 

आरएस पुरा सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन, पाक की फायरिंग से 2 लोगों की मौत, 3 घायल
भारतीय सेना का जवान (फाइल फोटो)
  • सीमा पर पाकिस्तान फायरिंग करता रहा है
  • भारतीय सेना जवाब देती रही है
  • आज सुबह से कई पोस्टों पर गोलीबारी की खबर
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा रहा है. पाकिस्तान की ओर से जबरदस्त फायरिंग की जा रही है. आरएसपुरा सेक्टर में सुबह से पाकिस्तान ने जो गोलीबारी की है उसमें दो लोगों की मौत हो गई है. इसमें एक महिला भी शामिल है. बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में तीन आम नागरिक घायल भी हुए हैं. 

बताया जा रहा है कि जम्मू के आरएस पुरा से रामगढ़ सेक्टर तक पाकिस्तानी की ओर से फायरिंग हो रही है. फायरिंग आज सुबह करीब 6.40 बजे शुरू हुई. पाक रेंजर्स भारत की करीब 30-40 चौकियों को निशाना बनाकर लगातार फायरिंग कर रहे हैं. वहीं, भारत की ओर से भी सुरक्षाबल पाकिस्तान की इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें : LoC पर भारत की कार्रवाई के बाद डीजीएमओ स्तर की बातचीत करने के मूड में पाकिस्तान

बता दें कि दो दिन पहले पाकिस्तान की ऐसी ही फायरिंग में बीएसएफ के जवान सुरेश शहीद हो गए थे. तीन नागरिक मारे गए थे. उसके बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन जवान मारे गए थे. 

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को भारतीय सेना ने गोलाबारी से पाकिस्तान के कई पोस्ट और बंकर तबाह कर दिए थे.

बता दें कि पाकिस्तान ने भारतीय सैनिकों द्वारा बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को भारतीय उप-उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया. पाकिस्तान का कहना है कि भारतीय सैनिकों की गोलीबारी में उसकी दो महिलाएं मारी गई हैं.

VIDEO: सीमा से खास रिपोर्ट

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने सिंह को तलब किया और भारतीय बलों के ‘बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन करने की निंदा की.’ 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Violated Ceasefire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com