न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तानी क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team In New Zealand) को तगड़ा झटका लगा है. टीम के छह खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट प्रशासन ने गुरुवार को यह जानकारी दी है. पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड में 3 टी20, दो टेस्ट मैच खेलने हैं. पहला टी20 18 दिसंबर से शुरू होना है.
यह भी पढ़ें-फैन ने शाहिद अफरीदी से मांगा फोन नंबर, तो पूर्व क्रिकेटर ने दिया ऐसा जवाब
इससे पाकिस्तानी टीम के अंदर खलबली मच गई है. साथ ही न्यूजीलैंड सरकार (New Zealand Government) भी सकते में आ गई है, क्योंकि वहां कोरोना के मामले शून्य के बराबर हैं. न्यूजीलैंड सरकार का कहना है कि जांच पूरी हो जाने तक आइसोलेशन के दौरान भी खिलाड़ियों की ट्रेनिंग प्रक्रिया रोक दी गई है. प्रशासन का कहना है कि जिन छह खिलाड़ियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. उन्हें कठोर क्वारंटाइन में रहना होगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
53 खिलाड़ियों की टीम रवाना हुई थी
न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि लाहौर से रवाना होने के पहले सभी 53 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लक्षणों की निगरानी की गई थी. 24 नवंबर को न्यूजीलैंड के शहर क्राइस्टचर्च पहुंचने पर उनकी कोरोना जांच की गई. इनमें से छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इनमें दो खिलाड़ियों को काफी पहले से कोरोना संक्रमण होने की आशंका जताई गई है.
चार बार खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट होगा
न्यूजीलैंड सरकार का कहना है कि अब आइसोलेशन के दौरान भी कम से कम चार बार खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट होगा. साथ ही सारे खिलाड़ियों को अपने कमरों में ही रहना होगा. सरकार के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में पाया गया कि कड़ी हिदायतों के बावजूद कई खिलाड़ियों ने आइसोलेशन के नियमों को तोड़ते हुए इधर-उधर घूमते नजर आए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं