विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2011

लक्ष्मण, वहीदा को मिला पद्म पुरस्कार

New Delhi: राष्ट्रपति ने गुरुवार को शाम विभिन्न क्षेत्रों में देश की जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा। पुरस्कार पाने वालों में जानी-मानी अभिनेत्री वहीदा रहमान, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम, संगीतकार खय्याम, पूर्व राजनयिक ब्रजेश मिश्र और भारत में टेस्ट ट्यूब बेबी की जनक इंदिरा हिंदुजा शामिल थीं। राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में हुए इस समारोह में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संप्रग की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। समोराह में पूर्व राज्यपाल एआर किदवई, साहित्यकार ओएनवी कुरूप, पूर्व राजनयिक ब्रजेश मिश्र और जानी-मानी शोधकर्ता कपिला वात्स्यायन को पद्म विभूषण से नवाजा गया। पद्म भूषण पाने वालों में गायक एस पी बालासुब्रमण्यम, पूर्व नौकरशाह एम एन बुच, भरतनाट्यम कलाकार सी वी चंद्रशेखर, अभिनेत्री वहीदा रहमान, उद्योगपति वाय सी देवेश्वर, बांग्ला लेखक शंख घोष, कथकली कलाकार एम वासुदेवन नायर, वरिष्ठ वैज्ञानिक एस रामचंद्रन और सामाजिक कार्यकर्ता शोभना रानाडे शामिल थी। उद्योगपति जीवीके रेड्डी और अनलजीत सिंह, पूर्व नौकरशाह सुरेंद्र सिंह, कर्नाटक शैली के संगीतज्ञ आरकेएस श्रीकांतन और संगीतकार खय्याम को भी पद्म भूषण से नवाजा गया। आयुर्वेद चिकित्सक के राघवन को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया। उनके पुत्र ने यह पुरस्कार लिया। शिक्षाविद् रफीक अहमद, अंतरिक्ष विज्ञानी एम अन्नामलाई, सामाजिक कार्यकर्ता जे अरुप्थम, स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुखराज बाफना, सामाजिक कार्यकर्ता मामराज अग्रवाल, नेत्र शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ मणि भौमिक, महिला साहित्य प्रकाशक उर्वशी बुटालिया और शास्त्रीय संगीतकार अजय चक्रवर्ती को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता नमिता शिप्रा चांडी, थिएटर कलाकार नीलम मानसिंह चौधरी, रचनात्मक लेखक प्रवीण दारजी, राजस्थानी कवि चंद्र प्रकाश देवल, मधुबनी कलाकार महासुंदरी देवी, भारोत्तोलक एन कुंजारानी देवी, पुरातत्वविद् मधुकर धवलिकर और हस्तशिल्प कलाकार गंजम गोवर्धन को भी पद्म श्री दिया गया। टेस्ट ट्यूब बेबी की जनक और जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदिरा हिंदुजा, क्रिकेट खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण और अभिनेत्री तब्बू को भी पद्म श्री से नवाजा गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
सीतापुर में भेड़ियों का आतंक, महिला और बच्चों पर किया हमला, दहशत में लोग
लक्ष्मण, वहीदा को मिला पद्म पुरस्कार
जनता कब किसका स्टीयरिंग बदल दें...; बुलडोजर, जानवर और उपचुनाव पर अखिलेश यादव
Next Article
जनता कब किसका स्टीयरिंग बदल दें...; बुलडोजर, जानवर और उपचुनाव पर अखिलेश यादव
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com