पद्म पुरस्कार 2018: महेंद्र सिंह धोनी, पंकज आडवाणी को पद्मभूषण और सोमदेव को पद्मश्री

69वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए दिये जाने वाले पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है

पद्म पुरस्कार 2018: महेंद्र सिंह धोनी, पंकज आडवाणी को पद्मभूषण और सोमदेव को पद्मश्री

पद्म पुरस्कार का ऐलान

नई दिल्ली:

69वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए दिये जाने वाले पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है. भारतीय क्रिेकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कई बार के विश्व चैंपियन क्यूइस्ट पंकज आडवाणी को गुरुवार को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से अलंकृत किया गया. 

इस साल  85 लोगों को पद्म अवार्ड दिए गए हैं. तीन लोगों को पद्म विभूषण,  नौ लोगों को पद्म भूषण और 73 लोगों को पद्म श्री से नवाजा गया है. बता दें कि विभिन्‍न क्षेत्रों में बेहतर काम करने ओर सेवा देने वालों को पद्म पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जाता है. 

इन दोनों के अलावा 2017 विश्व भारोत्त्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 48 किग्रा में स्वर्ण पदक जीतने वाली सैखोम मीराबाई चानू और एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन को पदमश्री से अलंकृत किया गया. 

पुरूष एकल बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और भारत के पहले परालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पाटकर को भी पदमश्री सम्मान मिला है. पाटकर ने 1972 में जर्मनी के हीडलबर्ग में परालंपिक में स्वर्ण पदक जीता था. 

खास बात ये है कि इस बार सभी दस आसियान देशों से एक-एक शख्सियत को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है. 

पद्मविभूषण पुरस्कार प्राप्तकर्ता:

  1. इलैया राजा (म्यूजिक)
  2. गुलाम मुस्तफा खान (म्यूजिक)
  3. परमेश्वरन परमेश्वरन (साहित्य और शिक्षा)
पद्मभूषण पुरस्कार प्राप्तकर्ता:
  1. महेंद्र सिंह धौनी - क्रिकेट
  2. पंकज आडवाणी - बिलियर्ड्स
  3. वेद प्रकाश नंदा - साहित्य और शिक्षा
  4. लक्ष्मण पई - पेंटिंग
  5. अरविंद पारिख - म्यूजिक
  6. शारदा सिन्हा- म्यूजिक
  7. पी एम क्रिसोस्टम - अध्यात्म
  8. एलेक्जेंडर काडाकिन - पब्लिक अफेयर्स
  9. रामचंद्रन नागास्वामी -आर्कियोलॉजी
पद्मश्री पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की संख्या 73 है, जिनमें से प्रमुख नाम हैं:
अनवर जलालपुर- साहित्य और शिक्षा
इब्राहिम सूतर - आर्ट
मानस बिहारी वर्मा- विज्ञान और इंजीनियरिंग
जोद्दती - सोशल वर्क
नौफ मारवाई - योगा
वी नानाम्मल - योगा​

क्या है पद्म पुरस्कार:
पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है. ये पुरस्कार, विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरी, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, सिविल सेवा इत्यादि के संबंध में प्रदान किए जाते हैं. ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर उद्घोषित किये जाते हैं तथा सामान्यतः मार्च/अप्रैल माह में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किये जाने वाले सम्मान समारोहों में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाते हैं.

 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com