विज्ञापन
This Article is From May 04, 2018

निर्माणधीन फ्लाईओवर ढ़हने से एक की मौत

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुंदरगढ़ अजय वुमिचा (38) के रूप में हुई है.

निर्माणधीन फ्लाईओवर ढ़हने से एक की मौत
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: बोमीखल क्षेत्र में गुरुवार रात निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा ढ़हने से एक श्रमिक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. दुर्घटनास्थल का मुआयना के बाद खोरदा जिला कलेक्टर निर्मल मिश्रा ने कहा कि इस घटना में एक श्रमिक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.


पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुंदरगढ़ अजय वुमिचा (38) के रूप में हुई है. घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कलेक्टर ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
One Died
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com