- जम्मू-कश्मीर के CM रह चुके हैं उमर अब्दुल्ला
- नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के नेता हैं उमर अब्दुल्ला
- उमर ने कहा- चीनी कंपनी आईपीएल की स्पॉन्सर
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के नेता उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने रविवार को कहा कि लोगों से चीनी सामानों के बहिष्कार के लिए कहा जा रहा है लेकिन आईपीएल (IPL) के सभी पुराने स्पॉन्सर्स को फिर से नियुक्त कर दिया गया है. इनमें पड़ोसी देश चीन के स्पॉन्सर्स भी शामिल हैं. उनका यह बयान हाल ही में लद्दाख में हुई भारतीय-चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद आया है. इस हिंसा में 20 भारतीय जवानों की जान चली गई थी. जिसके बाद से कई राज्यों में चीनी सामानों का बहिष्कार किया जा रहा है.
उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, 'चीनी सेलफोन निर्माता आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर्स के रूप में जारी रहेंगे, जबकि लोगों को चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए कहा जाता है. इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि चीन हमारी ओर देख रहा है जब हम चीनी पैसे / निवेश / प्रायोजन / विज्ञापन को संभालने के बारे में बहुत भ्रमित हैं.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
BCCI/IPL governing council has decided to retain all sponsors including the big Chinese ones. I feel bad for those idiots who threw their Chinese made TVs off their balconies only to see this happen.
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) August 2, 2020
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने यह बात उस खबर की प्रतिक्रिया के तौर पर कही, जिसमें आईपीएल के गवर्निंग काउंसिल ने सभी पुराने स्पॉन्सर्स को रिटेन किया है. इन स्पॉन्सर्स में चीनी मोबाइल कंपनी विवो भी शामिल है. उन्होंने कहा, 'BCCI/IPL गवर्निंग काउंसिल ने चीनी स्पॉन्सर्स समेत सभी स्पॉन्सर्स के बने रहने का फैसला किया है. मुझे उन मूर्खों के लिए बुरा लग रहा है, जिन्होंने अपना चाइनीज टीवी बालकनी से नीचे फेंक दिया था.'
एमएस धोनी का आशीर्वाद लेने के लिए फैन गिर गया पैरों पर, माही ने किया फिर कुछ ऐसा... देखें Video
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'हमें हमेशा संदेह था कि चीनी कंपनियों के प्रायोजन और विज्ञापन के बिना हम वास्तव में प्रबंधन नहीं कर सकते हैं.'
VIDEO: UAE में IPL के आयोजन को हरी झंडी
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं