ओडिशा में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 26 हो गई है। इस समय राज्य के 19 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भुवनेश्वर:
ओडिशा में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 26 हो गई है। इस समय राज्य के 19 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। हालांकि तटवर्ती जिलों कटक पुरी केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर में पानी का जलस्तर घटा है लेकिन हजारों गांव अभी भी ऐसे हैं जो जलमग्न हैं। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर जगतसिंह और पुरी जिले में पड़ा है और यहां अभी भी लाखों परिवार सरकारी मदद के भरोसे राहत शिवरों में रहने को मजबूर हैं। सरकार और प्रशासन की ओर से कई इलाकों में सड़क मार्ग चालू कर दिया गया है जिससे दूर दराज के इलाकों में रसद और सहायता पहुंचाने में आसानी होगी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ओडिशा, बाढ़, 26 मरे