अब अप्रैल नहीं अक्टूबर में होगा चन्द्रयान-2 का प्रक्षेपण: इसरो प्रमुख

इसरो का कहना है कि विशेषज्ञों द्वारा कुछ परीक्षणों का सुझाव दिये जाने के बाद अगले महीने होने वाले चन्द्रयान-2 के प्रक्षेपण को अक्तूबर तक के लिए टाल दिया गया है.

अब अप्रैल नहीं अक्टूबर में होगा चन्द्रयान-2 का प्रक्षेपण: इसरो प्रमुख

फाइल फोटो

खास बातें

  • अक्तूबर में होगा चन्द्रयान-2 का प्रक्षेपण
  • इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने बताई यह बात
  • पहले अप्रैल में प्रक्षेपण की बात कही गई थी
चेन्नई:

इसरो का कहना है कि विशेषज्ञों द्वारा कुछ परीक्षणों का सुझाव दिये जाने के बाद अगले महीने होने वाले चन्द्रयान-2 के प्रक्षेपण को अक्तूबर तक के लिए टाल दिया गया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन का कहना है कि हाल में जुटे विशेषज्ञों ने कुछ परीक्षण सुझाए हैं, इस कारण प्रक्षेपण अब अक्टूबर में होगा. यहां हवाई अड्डे पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ चन्द्रयान-2 अप्रैल में नहीं होगा, उसे बदलकर अक्टूबर कर दिया गया है.’’प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री और अंतरिक्ष विभाग के प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने 16 फरवरी को कहा था कि अप्रैल में इसरो पहली बार चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुव पर यान उतारने का प्रयास करेगा.

यह भी पढ़ें: चंद्रमा पर बसावट के लिए संभावित ढांचों के साथ प्रयोग कर रहा है इसरो : सरकार

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री और अंतरिक्ष विभाग के प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने 16 फरवरी को कहा था कि अप्रैल में इसरो पहली बार चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुव पर यान उतारने का प्रयास करेगा. सिवन ने पहले कहा था कि 800 करोड़ रुपये की लागत वाले इस मिशन के प्रक्षेपण का वक्त अप्रैल से नवंबर 2018 के बीच होगा. उन्होंने कहा था कि प्रक्षेपण अप्रैल में करने का प्रयास था, लेकिन अब इसरो इसे अक्तूबर या नवंबर में प्रक्षेपित करेगा. इसरो के अनुसार, चन्द्रयान-2 ‘‘ पूर्ण रूप से स्वदेश में विकसित मिशन है. 

VIDEO: इसरो ने लगाया शतक, 31 सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे
चन्द्रयान-2 अंतरिक्ष यान का वजन करीब 3,290 किलोग्राम है और वह चांद के चारों ओर चक्कर लगाते हुए आंकड़े एकत्र करेगा.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com