विज्ञापन

ISRO ने लॉन्च किया YUVIKA 2026 प्रोग्राम, जानें कैसे होगा रजिस्ट्रेशन डेट और कौन कर सकता है आवेदन

ISRO YUVIKA 2026: इसरो ने 9वीं के छात्रों को स्पेस साइंस और तकनीक से रूबरू कराने के लिये के लिए 'युविका' 2026 कार्यक्रम लॉन्च किया है, जिससे छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियों को जानने का मौका मिलेगा.

ISRO ने लॉन्च किया YUVIKA 2026 प्रोग्राम, जानें कैसे होगा रजिस्ट्रेशन डेट और कौन कर सकता है आवेदन
ISRO Yuvika Programme 2026
NDTV

ISRO YUVIKA 2026: अगर आपका बच्चा रॉकेट, सैटेलाइट या अंतरिक्ष की दुनिया में दिलचस्पी रखता है, तो उसके लिए यह बड़ी खुशखबरी है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने YUVIKA 2026 प्रोग्राम की घोषणा की है. YUVIKA का पूरा नाम है “युवा विज्ञानी कार्यक्रम”. इसका उद्देश्य 9वीं कक्षा के बच्चों को कम उम्र में ही अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक से जोड़ना है, ताकि वे आगे चलकर विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बना सकें.

युविका प्रोग्राम के लिए कौन कर सकता है आवेदन? (Who Can Apply For Yuvika Program)

जो छात्र 1 जनवरी 2026 तक 9वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं, वे इस प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं. सलेक्शन प्रोसेस पूरी तरह ऑनलाइन होगी. देश के किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल के छात्र इसमें भाग ले सकते हैं.

'युविका' की जरूरी तारीखें ( Imporatant Dates For Yuvika Program)

  • युविका प्रोग्राम की घोषणा: 20 फरवरी 2026
  • रजिस्ट्रेशन की शुरुआत : 27 फरवरी 2026 
  • रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 31 मार्च 2026
  • पहली सलेक्शन लिस्ट : 13 अप्रैल 2026
  • दूसरी लिस्ट : 20 अप्रैल 2026
  • युविका प्रोग्राम की डेट: 11 मई से 22 मई 2026

कैसे होगा चयन? (What Is The Selection Processs For Yuvika Program)

  • छात्रों का चयन अलग-अलग आधार पर किया जाएगा.
  • 8वीं कक्षा के नंबरों को 50 प्रतिशत महत्व दिया जाएगा.
  • ऑनलाइन क्विज के लिए 10 प्रतिशत अंक मिलेंगे.
  • विज्ञान प्रदर्शनी, खेल, ओलंपियाड, NCC या NSS जैसी गतिविधियों में भाग लेने पर भी अतिरिक्त अंक मिलेंगे.
  • गांव के पंचायत क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 15 प्रतिशत और फायदा दिया जाएगा.
  • ISRO यह भी सुनिश्चित करेगा कि हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से कुछ बच्चों का सलेक्शन जरूर हो.

इस कार्यक्रम में क्या मिलेगा? (What Is Inside The Yuvika Program)

यह कार्यक्रम ISRO के अलग-अलग केंद्रों में आयोजित होगा. बच्चों को वैज्ञानिकों से मिलने, प्रयोगशालाएं देखने और अंतरिक्ष से जुड़ी चीजें सीखने का मौका मिलेगा. रहने, खाने और पढ़ाई की पूरी व्यवस्था ISRO करेगा. यात्रा खर्च भी वापस किया जाएगा. YUVIKA 2026 बच्चों के लिए सच में एक खास मौका है. इससे उन्हें स्पेस साइंस से जुड़ी नई चीजें सीखने और भविष्य में वैज्ञानिक बनने की प्रेरणा मिलेगी.

IIT से भी ज्यादा पेटेंट फाइल कर रहीं प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, जानें क्या है इसका पूरा प्रोसेस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com