विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2014

उत्तर भारत में पारा रिकॉर्ड स्तर पर, चूरू में 48.3 डिग्री सेल्सियस

नई दिल्ली:

उत्तर भारत में तपती गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही और कई स्थानों पर पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। राजस्थान के चूरू में अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

राष्ट्रीय राजधानी में तापमान सामान्य से छह स्तर अधिक 45.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो पिछले दस साल में जून के महीने का सर्वाधिक तापमान है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली के पालम में दिन का तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को यह 47.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया था जो पिछले 62 साल का सबसे गर्म दिन था।

राजस्थान के चूरू में पारे का स्तर रिकॉर्ड 48.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया वहीं श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस मापा गया। बीकानेर, कोटा, जयपुर, पिलानी, बाड़मेर और जैसलमेर में भी पारे का स्तर 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही रहा।

हरियाणा के हिसार में पिछले एक दशक में जून के महीने का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा और पारा 47.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया। पंजाब और हरियाणा में गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। पंजाब में अमृतसर का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी जम्मू में भी सीजन का सबसे गर्म दिन रहा जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर तो न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर रहा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उत्तर भारत, उत्तर भारत में गर्मी, उत्तर भारत में मौसम का हाल, Weather In India, Weather Condition In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com