- पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग का नोडल अफसर लापता
- ईवीएम और वीवीपैट की निगरानी के लिए अफसर की हुई थी नियुक्ति
- भारत निर्वाचन आयोग ने तलब की रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल में नदिया जिले के राणाघाट संसदीय क्षेत्र में चुनाव आयोग के नोडल अधिकारी अर्नब राय पिछले 24 घंटे से लापता हैं. आयोग ने इसकी पुष्टि करते हुये बताया कि मामले में नादिया जिले के जिलाधिकारी से रिपोर्ट देने को कहा गया है. आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि आयोग ने घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं और उनकी जगह नये अधिकारी को तत्काल प्रभाव से उनका प्रभार सौंप दिया गया है. राज्य प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के अधिकारी राय राणाघाट लोकसभा क्षेत्र के कृष्णानगर में बतौर नोडल अधिकारी के रूप में ईवीएम एवं वीवीपैट प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को राय के लापता होने की सूचना मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. इस मामले में पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब करने को कहा है. इस बीच आयोग ने राय की जगह नये अधिकारी को तैनात कर दिया है. उल्लेखनीय है कि राणाघाट संसदीय क्षेत्र को तृणमूल कांग्रेस का गढ़ माना जाता है और वहां चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
वीडियो- प्राइम टाइम : क्या पीएम के हेलीकॉप्टर की जांच नहीं की जा सकती?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं