कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बुधवार को पुडुचेरी (Puducherry) पहुंचे. यहां छात्रों से संवाद के दौरान जब एक लड़की ने उन्हें सर कहकर पुकारा तो उन्होंने कहा: "मेरा नाम सर नहीं है. मेरा नाम राहुल है इसलिए मुझे राहुल ही पुकारें. सर आप अपने प्रिंसिपल और टीचर को कहें मुझे राहुल ही कहें." राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इतना कहते ही छात्रों ने उन्हें खूब चीयर किया.
इससे जुड़ा राहुल गांधी का वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि राहुल गांधी के 'सर' बोलने से मना करने पर छात्र पूछते हैं कि हम आपको 'राहुल अन्ना' कह सकते हैं. इस बात का जवाब राहुल हां में देते हैं. राहुल गांधी के इस अंदाज पर यूजर्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने खुद को सर बोलने से मना किया हो.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इससे पहले चेन्नई के स्टैला मेरिस कॉलेज में भी छात्रों के बीच राहुल ने कहा था कि उन्हें सर नहीं सिर्फ राहुल कहिए?' राहुल गांधी ने पुडुचेरी (Puducherry) दौरे में बुधवार को मछुआरों के साथ भी मुलाकात की. कांग्रेस सांसद ने उनकी तुलना 'समुद्र के किसान' से की और मछली पकड़ने के दौरान उनकी समस्याओं को समझने के लिए नौका में उनके साथ यात्रा करने की इच्छा भी जताई. गौरतलब है कि पुडुचेरी में अप्रैल-मई माह में चुनाव होने हैं और अपनी पार्टी के प्रचार अभियान का आगाज करने ही राहुल यहां पहुंचे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं