यह ख़बर 13 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

किसी तीसरे मोर्चे या चौथे मोर्चे की कोई संभावना नहीं : शकील अहमद

खास बातें

  • कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा, ‘‘किसी तीसरे या चौथे मोर्चे की कोई संभावना नहीं है। इस मौके पर देश में जो राजनीतिक स्थिति है, वह इस तरह के किसी मोर्चे के लिए कोई सकारात्मक संकेत नहीं देते, ये सभी राज्य स्तरीय पार्टियां हैं। राज्य के बाहर इनकी कोई प्रा
नई दिल्ली:

कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि देश में किसी तीसरे या चौथे मोर्चे की कोई संभावना नहीं है।

कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा, ‘‘किसी तीसरे या चौथे मोर्चे की कोई संभावना नहीं है। इस मौके पर देश में जो राजनीतिक स्थिति है, वह इस तरह के किसी मोर्चे के लिए कोई सकारात्मक संकेत नहीं देते, ये सभी राज्य स्तरीय पार्टियां हैं। राज्य के बाहर इनकी कोई प्रासंगिकता नहीं है।''

अहमद संघीय मोर्चा के गठन की संभावना के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। संघीय मोर्चा का सुझाव तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कांग्रेस प्रवक्ता ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अपने अपने राज्यों के लिए विशेष दर्जे की मांग किए जाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब वे लोग केन्द्र में मंत्री थे तो उन्होंने अपने राज्य को विशेष दर्जा दिलाने के लिए क्या किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी राज्य के विकास के खिलाफ नहीं है लेकिन इस मामले में राजनीतिक दृष्टि से विचार नहीं होना चाहिए।