विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2013

अनुभवी और तपे हुए नेता हैं राजनाथ सिंह : नीतीश कुमार

अनुभवी और तपे हुए नेता हैं राजनाथ सिंह : नीतीश कुमार
राजनाथ सिंह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: राजनाथ सिंह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

नीतीश ने बुधवार को कहा कि सिंह अनुभवी और तपे हुए नेता हैं। वह पहले भी पार्टी अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उनका एक लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी ताजपोशी पर वह उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी राजनाथ पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। नीतीश के अलावा राज्य के भाजपा नेताओं ने भी राजनाथ के अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राजनाथ सिंह, नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष, Rajnath Singh, Nitish Kumar, BJP President
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com