विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2017

देश भर में कंक्रीट वाली सड़कें बनाएंगे : नितिन गडकरी

उन्होंने कहा,''देशी की समूची सड़कों को सीमेंट कंक्रीट वाली सड़कों में बदल दिया जायेगा. मैं गारंटी देता हूं कि ये सड़कें 200 साल चलेंगी.''

Also Read in
देश भर में कंक्रीट वाली सड़कें बनाएंगे : नितिन गडकरी
फाइल फोटो
ठाणे: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश भर की सभी सड़कों की स्थिरता एवं स्थायित्व सुनिश्चित करने के लिये उन्हें सीमेंट-कंक्रीट वाली सड़कों में बदल दिया जायेगा. बीती रात ठाणे से सटे नवी मुंबई के वाशी में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ''मुंबई में 20 साल पहले सीमेंट-कंक्रीट वाली सड़कों का निर्माण हुआ था और वे अब तक अच्छी हालत में हैं. लेकिन कुछ नेता, नौकरशाह और ठेकेदार यह नहीं चाहते कि ऐसी सड़कें मुंबई में बनें.''

उन्होंने कहा, ''इन लोगों को लगता है कि तारकोल से ही सड़कें बननी जानी चाहिए और समय समय पर इनके गड्ढे भरते रहना चाहिए.'' उन्होंने कहा,''देशी की समूची सड़कों को सीमेंट कंक्रीट वाली सड़कों में बदल दिया जायेगा. मैं गारंटी देता हूं कि ये सड़कें 200 साल चलेंगी.'' मंत्री वहां 'प्रवास 2017'- इंडिया इंटरनेशनल बस एंड कार ट्रैवेल शो के उद्घाटन के दौरान बोल रहे थे.

मुंबई में सड़कों की खराब हालत को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व लोक निर्माण विभाग मंत्री के सार्वजनिक तौर विरोध करने के बाद गडकरी के ये विचार सामने आये हैं. हाल में गड्ढों से बेहाल मुंबई की सड़कों पर व्यंग्यात्मक गीत के कारण चर्चित रेडियो जॉकी मलीश्का मेंडोंसा को शिवसेना के गुस्से का सामना करना पड़ा था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitin Gadkari, Concrete Roads
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com