विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2011

विधायक राजकिशोर की हत्या के जांच के आदेश

पुलिस मुख्यालय सुरक्षा की समीक्षा करेगा। ज़रूरत पड़ने पर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी और अब तलाशी देने के बाद ही विधायकों और सांसदों से मिला जा सकेगा।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा विधायक राजकिशोर केसरी की हत्या की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए दे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच से सच सामने आ जाएगा। क़त्ल की आरोपी महिला की सुरक्षा भी बढ़ाने के भी आदेश दिए गए हैं। बिहार के पूर्णिया में मंगलवार को वारदात के बाद भीड़ ने महिला की बुरी तरह पिटाई की थी, जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती है। इस हत्याकांड के बाद बिहार के सभी विधायकों और सांसदों की सुरक्षा कड़ी की जा रही है। राज्य पुलिस मुख्यालय सुरक्षा की समीक्षा करेगा और ज़रूरत पड़ने पर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। इसके साथ अब तलाशी देने के बाद ही कोई विधायकों और सांसदों से मिल सकेगा।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राजकिशोर केसरी, हत्या, विधायक, कत्ल, जांच, आदेश
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com