राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को विकास के लिए सत्ता के प्रभावी इस्तेमाल को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा की. दो प्रतिद्वंद्वी पार्टियों के नेताओं ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में आयोजित कार्यक्रम में एक साथ मंच साझा किया. पवार ने कहा, ‘मैं इस कार्यक्रम में शामिल हो रहा हूं क्योंकि मुझे बताया गया था कि गडकरी अहमदनगर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने जा रहे हैं जो शहर की लंबे समय से आ रही समस्याओं का समाधान करेंगी और मैं इस मौके पर मौजूद रहना चाहता था.'
राकांपा नेता ने कहा कि अकसर परियोजना का शिलान्यास समारोह होने के बाद कुछ नहीं होता है ‘लेकिन जब बात गडकरी की परियोजना की आती है तो कार्यक्रम के कुछ दिनों के भीतर ही काम को शुरू होते देखा जा सकता है.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पवार ने कहा, ‘गडकरी शानदार उदाहरण है कि कैसे जनप्रतिनिधि राष्ट्र के विकास के लिए काम कर सकते हैं. मुझे याद है कि गडकरी द्वारा जिम्मेदारी (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय) लेने से पहले पांच हजार किलोमीटर का काम होता था लेकिन उनके पद संभालने के बाद यह आंकड़ा 12 हजार किलोमीटर को पार कर गया.' पूर्व कृषि मंत्री ने इलाके के किसानों को सलाह दी कि वे गन्ने का इस्तेमाल केवल चीनी उत्पादन तक सीमित नहीं रखें बल्कि एथनॉल के कच्चे माल के तौर पर भी सोचें.
गडकरी ने अपने भाषण में कहा कि महाराष्ट्र के बुलढाना में सड़क परियोजना पर काम करने के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नदी और नालों से गाद निकालने का भी काम किया. उन्होंने कहा, ‘मैं (महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री) हसन मुशरिफ को अहमदनगर में जल संरक्षण पर भी ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दूंगा.' मुशरिफ राकांपा नेता होने के साथ-साथ अहमदनगर जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं और वह कार्यक्रम में मौजूद थे.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं