रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ( फाइल फोटो )
नई दिल्ली:
सरकार द्वारा जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार की गई सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ मनाए जाने पर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सीमा पर पाकिस्तान के खिलाफ निवारक कार्रवाई जारी रहेगी. वहीं, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अपने जवान की हत्या के बदले में दो दिन पहले सीमा पर पाकिस्तानी बलों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है. उन्होंने यहां मीडिया से कहा, "सीमा पर घुसपैठ हो रही है और हम सीमा पर ही बहुत से घुसपैठियों को ढेर कर चुके हैं, उन्हें घुसपैठ की इजाजत नहीं दी जाएगी. मुझे विश्वास है कि इस तरह की एक कार्रवाई पाकिस्तान को प्रशिक्षण और आतंकवादियों को भेजने से रोकती है."
जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने मनाया 'सर्जिकल स्ट्राइक डे', NCC और NSS कैडेट्स ने परेड निकाल तिरंगे को दी सलामी
उन्होंने कहा, "सीमा पर हमारी कार्रवाई जारी रहेगी, चाहे उसने सबक सीखा हो या नहीं." उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को आयोजित एक जनसमारोह में राजनाथ ने कहा था, "बीएसएफ के हवलदार नरेंद्र सिंह की हत्या के बदले में हाल ही में सीमा पर कुछ बड़ी कार्रवाई हुई है."
सर्जिकल स्ट्राइक के 2 साल पर पराक्रम पर्व मना रही सरकार, PM मोदी ने जोधपुर पराक्रम पर्व प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे रामगढ़ सेक्टर में 18 सितंबर को पाकिस्तानी बलों ने नरेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी. राजनाथ ने कहा, "कुछ हुआ है और भविष्य में भी ऐसा ही होगा. मैंने बीएसएफ के जवानों से कह दिया है कि पाकिस्तान हमारा पड़ोसी है और आपको पहले गोली नहीं चलानी है. लेकिन, उधर से गोली चले तो फिर अपनी गोलियां नहीं गिननी."
भारत ने ऐसे पाकिस्तान में घुसकर की थी Surgical Strike, नया वीडियो हुआ VIRAL
बीएसएफ के महानिदेशक के.के. शर्मा ने बीएसएफ की कार्रवाई पर ज्यादा जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि हत्या के बदले नियंत्रण रेखा पर बल ने कार्रवाई की है. भारत ने सीमा पार सैन्य हमले की दूसरी वर्षगांठ को 'पराक्रम पर्व' के रूप में मनाया है. इस हमले को सर्जिकल स्ट्राइक के नाम से जाना जाता है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Nirmala Sitaraman On Surgical Strike