आईएसआईएस के नए मॉड्यूल को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और एनआईए ने देशभर में 16 जगह छापेमारी की है. यह छापेमारी दिल्ली, यूपी और कुछ अन्य जगहों पर की गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक छापेमारी के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. आईएस के नए आतंकी संगठन हरकत-उल-हर्ब-इस्लाम से जुड़े लोगों के यहां छापेमारी की गई. बताया जा रहा है कि स्पेशल सेल के 100 से ज्यादा लोग छापेमारी में शामिल हैं.
नगरोटा हमला : NIA ने आतंकी मसूद अजहर के भाई और 13 अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
एनआईए प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 16 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. 'हरकत उल हर्ब इस्लाम' आईएसआईएस से जुड़ा हुआ है. हालांकि, छापेमारी अभी भी जारी है. उन्होंने यह भी कहा कि छापेमारी तड़के सुबह शुरू हुई. बताया जा रहा है कि दिल्ली के जाफराबाद और यूपी के अमरोहा के सैदपुर में छापेमारी जारी है.
अमृतसर विस्फोट : NIA ने शुरू की जांच, आरोपियों की सूचना देने पर पंजाब सरकार देगी 50 लाख का इनाम
सूत्रों की मानें तो एनआईए ने मंगलवार को दिल्ली के जाफराबाद और यूपी के अमरोहा में 16 ठिकानों पर छापेमारी की. यह छापेमारी एनआईए और दिल्ली पुलिस की एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में की गई है. एनआईए की इस छापेमारी में दिल्ली से 4 लोग वहीं अमरोहा से एक को हिरासत में लिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं