विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2017

जेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की NIA जांच संभव

विमान के शौचालय में एक नोट मिला था, जिसमें विमान में अपहर्ताओं के सवार होने की बात लिखी हुई थी. इसके बाद उसकी आपात लैंडिंग हुई थी.

Also Read in
जेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की NIA जांच संभव
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रमुख वाईसी मोदी ने कहा कि एनआईए गुजरात सरकार के संपर्क में है और वह अहमदाबाद में जेट एयरवेज के विमान की आपात लैंडिंग के मामले को हाथ में ले सकती है. इस विमान के शौचालय में एक नोट मिला था, जिसमें विमान में अपहर्ताओं के सवार होने की बात लिखी हुई थी. इसके बाद उसकी आपात लैंडिंग हुई. 

यह भी पढ़ें : जेट एयरवेज का रास्ता सुरक्षा कारणों के चलते अहमदाबाद की ओर गया बदला

वरिष्ठ एनआईए अधिकारियों ने बताया कि यदि गुजरात पुलिस विमान अपहरण रोधी कानूनों के तहत मामला दर्ज करती है, तो ही एजेंसी इस मामले को हाथ में ले सकती है. देश के प्रतिष्ठित आतंकवाद निरोधक एजेंसी एनआईए की कमान संभालने वाले 1984 बैच के आईपीएएस अधिकारी मोदी ने कहा कि विमान अपहरण एनआईए के लिए एक अधिसूचित अपराध है. मुंबई से दिल्ली जा रही जेट एयरवेज की उड़ान तब अहमदाबाद में आपात स्थिति में उतरी जब उसके शौचालय में एक नोट मिला और उस पर लिखा था कि विमान में अपहर्ता हैं एवं बम है. उड़ान 9 डब्ल्यू 339 रात दो बजकर 55 मिनट पर 115 यात्रियों एवं चालक दल के 7 सदस्यों को लेकर मुंबई रवाना हुई थी. यह नोट मिलने के बाद वह करीब पौने चार बजे अहमदाबाद में उतरी.

VIDEO: दिल्ली एयरपोर्ट पर आपस में टकराने से बचे विमान


इस प्रकरण के पीछे कथित रुप से शामिल बिरजू किशोर सल्ला को अहमदाबाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. मोदी ने कहा, हम राज्य पुलिस के संपर्क में हैं. पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद फैसला किया जाएगा. जब उनसे पूछा गया कि क्या एजेंसी धनशोधन जांच के सिलसिले में शीर्ष हुर्रियत नेताओं से पूछताछ करने की योजना बना रही है तो उन्होंने कहा कि एजेंसी अबतक मिले सबूतों और जांच की जरूरतों के हिसाब से आगे बढ़ेगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NIA, Jet Airways
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com