विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2017

BJP विधायक का आरोप, इंद्राणी मुखर्जी जेल में मंजुला से करवाती थीं मसाज

महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री रंजीत पाटिल ने विधानसभा में घोषणा की है कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी.

BJP विधायक का आरोप, इंद्राणी मुखर्जी जेल में मंजुला से करवाती थीं मसाज
फाइल फोटो
  • शीना बोरा हत्याकांड में जेल में इंद्राणी
  • कथित तौर पर पिटाई के बाद हुई थी मंजुला की मौत
  • मंजुला की मौत के बाद जेल में हुआ था दंगा
नई दिल्ली: भायखला महिला जेल में मंजुला शेट्टे हत्या मामले बीजेपी विधायक आशीष शेलार ने सदन में चौंकाने वाला दावा किया है. उनका कहना है कि इंद्राणी मुखर्जी मृतक मंजुला शेट्टी से जेल में फेसियल, मसाज और पेडीक्यूर करवाती थीं. उनके इस खुलासे पर महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री रंजीत पाटिल ने विधानसभा में घोषणा की है कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने मंजुला के मौत पर झूठी रिपोर्ट देने वाले जेजे अस्पताल के कैजुअल्टी विभाग के डॉक्टर पर भी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. 

यह भी पढ़े :  महिला कैदी की मौत के बाद 20 महिला सांसदों ने किया भायखला जेल का दौरा

क्या है पूरा मामला 
भायखला महिला जेल में बंद मंजुला शेट्टे की जेल के अधिकारियों की कथित पिटाई के बाद मौत हो गई थी. इस घटना के बाद पूरी जेल में दंगा शुरू हो गया.  मंजुला शेट्टे के परिवार वालों ने जेलर पर मंजुला को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था और उसी पिटाई के बाद शुक्रवार शाम को मंजुला की मौत हो गई. शनिवार सुबह इसके विरोध में सैकड़ों महिला कैदियों ने जेल में धरना-प्रदर्शन किया था, और कुछ कैदी जेल की छत पर भी चढ़ गई थीं, जहां उन्होंने कागज़ भी जलाए थे.  ननद की हत्या करने के लिए उम्रकैद की सज़ा काट रही 31-वर्षीय मंजुला शेट्टे वर्ष 2005 से पुणे की यरवडा जेल में बंद थी, और उसे हाल ही में भायखला जेल में लाया गया था.

यह भी पढ़ें :   इंद्राणी मुखर्जी के साथ भायखला जेल में मारपीट की पुष्टि, जानें क्यों हुई थी पिटाई

इंद्राणी मुखर्जी पर आरोप
अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी उन 200 महिला कैदियों में शामिल है, जिन पर जेल अधिकारियों ने शुक्रवार को एक महिला कैदी की मौत हो जाने के बाद दंगा भड़काने का आरोप लगाया है.
  
Video : जेल में हुआ था दंगा



मुंबई के बीचो- बीच स्थित भायखला जेल के भीतर से मिली तस्वीरों में 44-वर्षीय इंद्राणी मुखर्जी जेल में हुए विद्रोह के दौरान जेल की छत पर अन्य महिला कैदियों के साथ खड़ी दिखाई दे रही है. इंद्राणी ने ही अन्य महिला कैदियों को कथित रूप से भड़काया और उन्हे अपने बच्चों को ढाल बनाने की सलाह दी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indrani Mukerjea Case, Manjula Shette Murder Case, Bhaykhala Jail, BJP MLA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com