- देश में कोरोना के यूके स्ट्रेन के 9 नए मामले मिले हैं
- देश में नए स्ट्रेन के संक्रमितों की संख्या बढ़कर हो गई 82
- स्ट्रेन के बीच ईंगलैंड से आज से शुरू हुई हवाई सेवा, आज 246 यात्री आ रहे
देश में आज (शुक्रवार, 8 जनवरी) को कोरोनावायरस (Coronavirus) के यूके स्ट्रेन (Latest UK Covid Strain) के 9 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में इस स्ट्रेन से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है. हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी तक इसका विवरण नहीं दिया है कि नए मामले कहां-कहां से मिले हैं. गुरुवार तक यह संख्या 73 थी जबकि मंगलवार (5 जनवरी) तक 58 मामले ही सामने आए थे.
बता दें कि 5 जनवरी को ऐसे 20 नए मामले मिले थे. ये सारे केस पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाइरोलॉजी में मिले थे. पॉजिटिव निकलने वाले लोगों के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है, ताकि यह देखा जा सके कि उनके अंदर कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन है या फिर पुराना.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
नए कोरोना स्ट्रेन के फैलने के दौरान 246 यात्रियों को लेकर UK से भारत आ रही है पहली एयर इंडिया फ्लाइट
इस बीच, यूके में मिले कोरोनावायरस स्ट्रेन के बाद वहां से आज उड़ान सेवा दोबारा शुरू हो रही है. एयर इंडिया की पहली फ्लाइट 246 यात्रियों को लेकर आ रही है. कोरोना वायरस का नया वैरिएंट मिलने के बाद 23 दिसंबर को सरकार ने घोषणा की थी 31 दिसंबर तक दोनों देशों के बीच फ्लाइट्स की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा. इसे बढ़ाकर 5 जनवरी तक कर दिया गया था. अब आज से फ्लाइट्स फिर शुरू हो रही हैं.
ब्रिटेन में सख्त लॉकडाउन लागू, कोविड-19 के नए स्ट्रेन से निपटने की तैयारी
पिछले महीने ब्रिटेन में कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद भारत सरकार ने वहां से आ रही फ्लाइट्स को बैन कर दिया था और उसके कुछ दिनों पहले तक वहां से आए हुए लोगों का कोविड टेस्ट किया जा रहा था. ब्रिटेन से आए लोगों के लिए अलग गाइडलाइंस जारी की गई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं