विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2017

गुजरात राज्यसभा चुनाव : ...तो एनसीपी के इस विधायक ने नहीं दिया था अहमद पटेल को वोट

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल ने कहा कि जयंत पटेल उर्फ बोस्की ने अहमद पटेल को वोट किया था, जबकि अन्य राकांपा विधायक कंधाल जडेजा ने भाजपा को वोट दिया था.

Also Read in
गुजरात राज्यसभा चुनाव : ...तो एनसीपी के इस विधायक ने नहीं दिया था अहमद पटेल को वोट
अहमद पटेल ( फाइल फोटो )
नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने आज स्वीकार किया है कि उनकी पार्टी के दो विधायकों में से एक ने हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को वोट किया था. हालांकि उन्होंने कांग्रेस के उस आरोप को खारिज कर दिया जिसमें यह आरोप लगाया जा रहा था कि राकांपा के दोनों विधायकों ने आठ अगस्त के चुनाव में अहमद पटेल के खिलाफ मतदान किया था. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जयंत पटेल उर्फ बोस्की ने अहमद पटेल को वोट किया था, जबकि अन्य राकांपा विधायक कंधाल जडेजा ने भाजपा को वोट दिया था.

पढ़ें,  BJP का 'अपराजेय चाणक्य' हार गया कांग्रेस के 'चाणक्य' से : मणिशंकर अय्यर

गुजरात में राकांपा के प्रभारी पटेल ने संवाददाता सम्मलेन में यहां कहा, 'राकांपा ने शुरुआत में ही यह साफ कर दिया था कि हमारे दोनों विधायक अहमद पटेल को वोट देंगे और इसके मुताबिक व्हिप जारी किया गया था. हालांकि जडेजा ने इसकी अवहेलना की और भाजपा को वोट दिया. वहीं बोस्की ने पार्टी व्हिप का पालन किया.' उनसे जब यह पूछा गया कि पार्टी जडेजा के खिलाफ कार्रवाई करेगी तो उनका कहना था कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है.

Video : अहमद पटेल जीते
इस साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन के बारे में उन्होंने कहा कि इसका फैसला पार्टी के आलाकमान करेंगे. इस बीच, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्जुन मोधवाडिया ने आरोप लगाया कि राकांपा ने ऐसे समय में साथ नहीं दिया जब पार्टी को उसके समर्थन की जरूरत थी.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Rajyasabha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com