नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने फिल्म प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद (Kshitij Ravi Prasad) को एक बार फिर से गिरफ्तार कर लिया है. क्षितिज प्रसाद के साथ अगिसियालोस डेमेट्रियडे्स (Agisialos Demetriades) को भी गिरफ्तार किया गया है. NCB सूत्रों के मुताबिक, दोनों को नाइजीरियन ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े एक केस में गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों से पूछताछ में दोनों का नाम आया है.
क्षितिज प्रसाद इसके पहले 16/20 केस में गिरफ्तार हो चुके हैं. क्षितिज करण जौहर की धर्मेटिक कंपनी में एग्जेक्युटिव प्रोड्यूसर रह चुके हैं और अगिसियालोस अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियडे्स का भाई है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
बता दें कि सितंबर महीने में गिरफ्तार क्षितिज को एनसीबी ने उनके घर से उठाया था. उनके घर की जांच भी की गई थी. उनकी पत्नी का दावा था कि अधिकारियों को बालकनी में जले हुए सिगरेट बट्स के अलावा कुछ नहीं मिला था. हालांकि, फिर भी क्षितिज को एक रात तक एजेंसी के ऑफिस में रखा गया था.
बाहर आने के बाद उन्होंने आरोप लगाया था कि एंटी-ड्रग्स एजेंसी के अधिकारियों ने उनके साथ बदसलूकी की थी और उन्हें बॉलीवुड अभिनेता डीनो मोरया, अर्जुन रामपाल और रणवीर कपूर का नाम लेने के लिए मजबूर किया गया था, जबकि वो इनमें से किसी को नहीं जानते.
यह भी पढ़ें : 'करण जौहर को फंसा दोगे, तो तुम्हें छोड़ देंगे' - ड्रग्स केस में गिरफ्तार क्षितिज प्रसाद ने NCB पर लगाए आरोप
प्रसाद के वकील सतीश मानशिंदे ने बॉम्बे हाईकोर्ट में बताया था कि एजेंसी के अफसरों ने प्रोड्यूसर को 'परेशान और ब्लैकमेल किया'. वकील ने बताया कि क्षितिज प्रसाद को पूछताछ के दौरान करण जौहर और उनके टॉप एक्ज़ीक्यूटिव्स को फंसाने के लिए जोर-जबरदस्ती की गई. वकील मानशिंदे ने प्रसाद के हवाले से कोर्ट में कहा, 'NCB के अफसरों ने कहा कि अगर में करण जौहर, सोमेल मिश्रा, राखी, अपूर्वा, नीरज या राहिल का नाम ले लूं तो वो मुझे छोड़ देंगे.'
हालांकि, एजेंसी ने इन आरोपों को खारिज किया था और कहा था कि क्षितिज प्रसाद पर दबाव बनाने का आरोप 'शरारतपूर्ण और पूरी तरह से गलत' है.
Video: ड्रग्स केस में गिरफ्तार क्षितिज प्रसाद ने NCB पर लगाए आरोप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं