नौसेना की कमांडर कांफ्रेंस आज से दिल्ली में, फोकस मेक इन इंडिया पर

नौसेना की कमांडर कांफ्रेंस आज से दिल्ली में, फोकस मेक इन इंडिया पर

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के साथ नौसेना के अधिकारी (फाइल फोटो)।

नई दिल्ली:

मेक इन इंडिया पर फोकस करता हुआ नौसेना की कमांडर कांफ्रेंस सोमवार से दिल्ली में शुरू होगी। साल में दो बार होने वाली इस कांफ्रेंस में भविष्य की नौसेना को लेकर 2030  तक का रोड मैप तैयार किया जाएगा।

क्रिटिकल ऑपरेशन और प्रशासनिक मुद्दों की होगी समीक्षा
कांफ्रेंस का फोकस मेक इन इंडिया पर होगा। फिलहाल नौसेना के 47 युद्दपोत देश में ही बनाए जा रहे हैं। नौसेना प्रमुख  इस कांफ्रेंस के दौरान नौसेना से जुड़े क्रिटिकल ऑपरेशन और प्रशासन से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करेंगे। कांफ्रेंस में साइबर सुरक्षा , बुनियादी ढांचा, तटीय सुरक्षा, मानव संसाधन और नौसेना से जुड़े विदेशी सहयोग के बारे में चर्चा होगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

महिलाओं की युद्धपोतों पर तैनाती को लेकर चर्चा संभव
कांफ्रेंस में इस पर भी चर्चा हो सकती है कि अगर वायुसेना अपनी महिलाओं पायलटों को लड़ाकू विमान उड़ाने की इजाजत दे रहा है तो नौसेना क्यों न अपने युद्धपोतों पर महिलाओं को तैनात करे। रक्षा मंत्री सोमवार को कमांडरों को संबोधित करेंगे। मशीन के पीछे काम करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए  2015 को नौसैनिकों का साल घोषित किया गया है। वैसे भी हाल के सालों में नौसेना का रोल और जिम्मेदारी काफी बढ़ गई है। इससे नौसेना को अपनी सामरिक रणनीति की समीक्षा करने की जरूरत पड़ गई है।