महिला स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने में जुटा राष्ट्रीय महिला आयोग

महिला स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने में जुटा राष्ट्रीय महिला आयोग

नई दिल्ली:

पीएम नरेंद्र मोदी के महत्‍वाकांक्षी कार्यक्रम स्‍टार्टअप इंडिया को राष्‍ट्रीय महिला आयोग भी आगे बढ़ाने में जुटा है। आयोग महिला स्टार्टअप्स को प्रोत्‍साहित करने पर काम कर रहा है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम ने बताया, “राष्ट्रीय महिला आयोग महिला स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए काम कर रही है। वूमन स्टार्टअप इंडिया के तहत हम महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे अन्य दूसरी महिलाओं पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा।”

मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बात करते हुए ललिता कुमारमंगलम ने माना कि महिलाओं की स्थिति पहले से बेहतर हुई है लेकिन अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा, ''देश की महिलाओं को कारोबार में और ज्यादा भागीदारी बढ़ानी होगी। देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए महिलाओं को सामने आना होगा और इसमें खुद को शामिल करना होगा। अगर ऐसा होने लगेगा तो निश्चित तौर पर अगले पांच साल में देश में महिलाओं की स्थिति एकदम अलग होगी।''

ललिता कुमारमंगलम ने ‘शक्ति’ कार्यक्रम में शिरकत करते हुए ये माना कि महिलाएं हमेशा से खूब मेहनत करने वाली होती हैं। घर से लेकर बाहर तक महिलाएं आसानी से तालमेल बनाते हुए काम कर सकती हैं। बस होता यह है कि महिलाएं अपने बारे में बताती नहीं हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)