यह ख़बर 19 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

दर्शकों को संबोधित करने को मोदी ने किया 3डी प्रसारण का इस्तेमाल

खास बातें

  • गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत एक साथ चार शहरों में रैली को संबोधित किया।
अहमदाबाद:

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत एक साथ चार शहरों में रैली को संबोधित किया।

गांधीनगर में एक स्टूडियो में बैठे मोदी ने अपने भाषण से अहमदाबाद, वड़ोदरा, राजकोट और सूरत में विशेष रूप से बनाए गए स्क्रीन से लोगों को संबोधित किया। इस स्क्रीन पर यह भाषण 3डी होलोग्राफिक तकनीक और उपग्रह को जोड़कर प्रसारित किया गया। भाषण के दौरान मोदी ने कांग्रेस को इस बात के लिए आड़े हाथ लिया क्योंकि पार्टी ने उन्हें ‘बंदर’ और ‘चूहा’ करार दिया था। उन्होंने कहा कि वह इस नाम से पुकारे जाने पर गर्व का अनुभव करते हैं क्योंकि दोनो जीव ‘भगवान के दूत’ हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता रामायण का अध्ययन करेंगे तो उन्हें ‘वानर शक्ति’ के बारे में नया विचार मिलेगा। ‘मैं उनके द्वारा दिए गए खिताब को स्वीकार करता हूं।’