विज्ञापन
7 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंच चुके हैं. यहां दिल्ली में अनाधिकृत कॉलोनियों के 40 लाख लोगों को मालिकाना हक मिलने पर धन्यवाद रैली की जा रही है. रैली के मद्दनेजर और मौजूदा माहौल को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियों को तैनात किया है. प्रत्येक कंपनी में 70 से 80 जवान होंगे. इसके अलावा उपायुक्त स्तर के 20 पुलिस अधिकारी, दिल्ली पुलिस के एक हजार जवान, ड्रोन रोधी टीम और एनएसजी कमांडो भी सभा स्थल की सुरक्षा में तैनात होंगे. रैली के जारी रहने तक इलाके में लोगों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी और दुकानें बंद रहेंगी. 

पीएम मोदी की रैली Highlights

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Narendra Modi, Narendra Modi Rally, Ram Leela Maidan, NRC, CAA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com