विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2011

नालंदा में महिलाओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां

भीड़ जब काबू से बाहर होने लगी तो पुलिस ने लोगों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। पुलिस ने महिलाओं का भी लिहाज़ नहीं लिया।
नालंदा: नीतीश कुमार की पुलिस आम लोगों से कुछ इस तरह का बरताव करती है। नालंदा के नूर सराय में पुलिस ने लोगों पर जमकर लाठियां बरसाईं। इस इलाके से 25 अगस्त को एक महिला गायब हो गई थी। गांव वालों ने आरोप लगाया कि महिला का अपहरण करके हत्या कर दी गई और लाश को गायब कर दिया गया। बुधवार को डीआईजी जांच के लिए पहुंचे थे। लोगों ने इस बीच थाने को घेर लिया। भीड़ जब काबू से बाहर होने लगी तो पुलिस ने लोगों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। पुलिस ने महिलाओं का भी लिहाज़ नहीं लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले की जांच कर महिलाओं की पिटाई करने के दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई का आदेश दिया है।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नालंदा, लाठीचार्ज, बिहार, Nalanda, Lathicharge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com