विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2013

नजीब जंग होंगे दिल्ली के नए उप राज्यपाल

नजीब जंग होंगे दिल्ली के नए उप राज्यपाल
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के कुलपति नजीब जंग को दिल्ली का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया गया। नजीब जंग वर्तमान उप राज्यपाल तेजेंदर खन्ना का स्थान लेंगे।
नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के कुलपति नजीब जंग को दिल्ली का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया गया। नजीब जंग वर्तमान उप राज्यपाल तेजेंदर खन्ना का स्थान लेंगे।

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त केके पॉल को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। केके पॉल जो राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मुख्य सचिव ओमिता पॉल के पति हैं। केके मेघालय के वर्तमान राज्यपाल रंजीत शेखर मूशाहरी की जगह लेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एके सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) भूपिंदर सिंह की जगह अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उप राज्यपाल नियुक्त किए गए।

इकबाल सिंह की जगह पुडुचेरी का उप राज्यपाल वीरेंद्र कटारिया को नियुक्त किया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नजीब जंग, दिल्ली के नए उप राज्यपाल, Najeeb Jung, Lieutenant Governor Of Delhi