मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Ex Maharashtra Commissioner Parambir Singh) एंटीलिया और मनसुख हिरेन हत्या मामले में एनआईए जांच का सामना कर रहे हैं. कई बार समन भेजे जाने के बावजूद परमबीर सिंह जांच आयोग के सामने पेश नहीं हुए हैं. ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि वह देश छोड़कर रूस चले गए हैं. देश छोड़कर जाने की रिपोर्ट पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल (Maharashtra Home Minister Dilip Walse Patil) ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार उन्हें ढूंढ रही है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ ही हम भी उनका पता लगाने में जुटे हैं. भारत सरकार की अनुमति के बिना वह देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं.
परमबीर सिंह के रूस चले जाने की खबरों पर पाटिल ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ ही हम भी उनके ठिकाने का पता लगाने में जुटे हैं. मैंने कुछ ऐसा सुना है लेकिन एक सरकारी अधिकारी होने के कारण वह बिना सरकारी अनुमति के विदेश नहीं जा सकते हैं. हमने एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया है. यदि वह जाते हैं तो यह ठीक नहीं है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि चाहे वह मंत्री हो, अधिकारी हो, मुख्यमंत्री हो, यहां पर सीमाएं हैं और भारत सरकार की अनुमति के बिना कोई भी देश से बाहर नहीं जा सकता है. कोई भी इन सीमाओं को पार नहीं कर सकता है. क्या कार्रवाई की जा सकती है, इस पर केंद्र से चर्चा होगी. महाराष्ट्र सरकार उन्हें ढूंढ रही है और एक बार वह मिल जाएं तो हम फैसला करेंगे.
इसी साल 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर के नजदीक एक एसयूवी में जिलेटीन की छड़ें बरामद हुई थीं. यह कार मनसुख हिरेन की थी, जिनका शव कुछ दिनों के बाद ठाणे में मिला था. इस मामले में विस्फोटक रखने और मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में पुलिस अधिकारी सचिन वझे को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया था. वझे को परमबीर सिंह का करीबी माना जाता था और एक असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर होने के बावजूद उनकी परमबीर सिंह तक सीधी पहुंच थी.
एनआईए द्वारा मार्च में वझे की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से परमबीर सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया था. एनआईए ने अपनी चार्जशीट में परमबीर सिंह को आरोपी नहीं बनाया था, लेकिन चार्जशीट में कई ऐसे खुलासे किए गए जो उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं.
- - ये भी पढ़ें - -
* एंटीलिया केस : NIA चार्जशीट में पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह का नाम नहीं पर साइबर विशेषज्ञ की रिपोर्ट से उठे सवाल
* 100 करोड़ वसूली केस : पूर्व सीपी परमबीर सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
* पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में ठाणे में एक और FIR दर्ज
100 करोड़ वसूली केस : पूर्व सीपी परमबीर सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं