विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2014

मुंबई के पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह ने इस्तीफा दिया, चुनाव लड़ने के कयास

मुंबई के पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह ने इस्तीफा दिया, चुनाव लड़ने के कयास
मुंबई:

मुंबई के पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह अगले साल अवकाश ग्रहण करने वाले थे। कहा जा रहा है कि 1980 बैच के आईपीएस ऑफिसर सत्यपाल सिंह लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

हालांकि अभी यह नहीं साफ है कि वह किस पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हालांकि सूत्रों का कहना है कि वह भाजपा या आम आदमी पार्टी के टिकट पर अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ सकते हैं।

सत्यपाल सिंह का कहना है कि वह समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए काम करना चाहते हैं। सिंह ने राज्य के गृह विभाग को गुरुवार को अपना त्यागपत्र सौंप दिया, जहां से उसे स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई पुलिस कमिश्नर, सत्यपाल सिंह, पुलिस कमिश्नर का इस्तीफा, Mumbai Police Commissioner, सत्यपाल सिंह का इस्तीफा, Satyapal Singh, Police Commissioner Resigns, Satyapal Singh Resigns