विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2019

मुंबई पुलिस ने धर दबोचा अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का करीबी अफरोज वडारिया

अफरोज वडारिया छोटा शकील का करीबी सहयोगी था और उसके लिए हवाला लेनदेन का काम करता था.

मुंबई पुलिस ने धर दबोचा अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का करीबी अफरोज वडारिया
वडारिया के खिलाफ लुक आउट सकरुलर नोटिस जारी किया गया था.

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के खिलाफ जांच करते हुए मुंबई पुलिस के हाथ एक अहम सफलता लगी है. पुलिस ने अफरोज वडारिया उर्फ अहमद रजा को गिरफ्तार किया है. मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने समाचार एजेंसी को बताया कि वडारिया के खिलाफ लुक आउट सकरुलर नोटिस जारी किया गया था, जिसके आधार पर उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने बताया कि वह छोटा शकील का करीबी सहयोगी था और उसके लिए हवाला लेनदेन का काम करता था. 

अधिकारी ने कहा कि जैसे ही वह मुंबई पहुंचा, उसे हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस अधिकारी के अनुसार, वडारिया अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील की सलाह पर हवाला लेनदेन करता था.  अधिकारी ने कहा कि वडारिया दाऊद इब्राहिम के करीबी फहीम मचमच से सीधे तौर पर जुड़ा था. पुलिस फिलहाल मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुटी हुई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Afroz Vadaria, Dawood Ibrahim, Mumbai Police, Hawala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com